झरिया । मनीष कोचिंग सेंटर के संचालक शिक्षाविद डॉ. मनीष शर्मा मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के सत्र 2025-26 के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी श्री विशाल पलसानिया ने इसकी घोषणा की।मानबाद निवाशी मनीष शर्मा वरिष्ठ पत्रकार स्व. रवि शर्मा के पुत्र है। इन्होंने ने वर्ष 2005 में मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की सदस्यता ग्रहण की। उसके बाद शाखा में कई पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की। सत्र 2007-08 में इन्हें सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य के सम्मान से नवाजा गया। साल 2021-25 में आप प्रांतीय कार्यकरिणी के सदस्य भी थे इस बीच वर्ष 2022 में आपको सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक और वर्ष 2024 में युवा रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया गया।
वर्ष 2016 में सैंकड़ो निर्धन विद्यार्थियों को उच्च कोटि की मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए मनीष को झारखंड फाउंडेशन द्वारा नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। मारवाड़ी युवा मंच के साथ-साथ मनीष और भी संस्थाओं में अपना योगदान दे रहे है आप भारतीय मानवाधिकार संगठन के जिला महासचिव (शिक्षा) के पद पर है, मारवाड़ी सम्मेलन धनबाद, और मारवाड़ी ब्राम्हण भवन, झरिया के कार्यकरिणी सदस्य भी है, मारवाड़ी विकास ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य है। मारवाड़ी सम्मेलन झरिया और बालिका विद्या मंदिर झरिया में भी कई वर्षों तक बतौर कार्यकरिणी सदस्य अपनी सेवा प्रदान कर चुके है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा को बधाई देने मै मंच अध्यक्ष अमित अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,विनोद अग्रवाल,विशाल पलसानिया,राजीव संवतिया,गणेश अग्रवाल,दिनेश शर्मा,असीम अग्रवाल,विवेक लिल्हा,किरण शर्मा,दीपक अग्रवाल, नीतू अग्रवाल,रूपेश शर्मा,निशा शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
