निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर प्रखंड स्थित पंजानिया पंचायत के झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता सुभाष मिर्धा के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला जामताड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया,साथ ही जिला कमेटी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, अशोक कुमार मंडल, प्रोफेसर कैलाश साव, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव,।परेश प्रसाद यादव
जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल को बधाई दी। इस मौके पर सुभाष मिर्धा ने कहा जामताड़ा जिले के सभी कार्यकर्ताओं में खुशी है। पदाधिकारीयों से आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है जामताड़ा जिला में एक मजबूत और सशक्त संगठन बनकर उभरेगा। सभी पदाधिकारी से जामताड़ा जिले के सभी जाति धर्म के कार्यकर्ता आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक मजदूर किसान युवा बुद्धिजीवी अन्य खुश है। जिला कमेटी के पदाधिकारी का जो भी निर्देश होगा हम सभी पंचायत कार्यकर्ता निष्ठा पूर्वक अमल करेंगे। इस मौके पर
सत्यनारायण मुर्मू, रिजाउल अंसारी,।अजय टुडू, विजय बास्की, अब्दुल अंसारी, इस्माइल अंसारी, लक्ष्मण मिर्धा, अमित मिर्धा, विष्णु मिर्धा,।चांद कृष्णा टुडू, अमित टुडू, संजय मुर्मू व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *