अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र स्थित ए एस पी कोलियरी 6नंबर कालोनी में हो रहे अवैध कोयला उत्खनन की जानकारी मिलते ही झरिया विधायक रागनी सिंह उक्त स्थल पर पहुंची ।उनके पहुंचते ही क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया। जहां से झरिया विधायक रागनी सिंह ने कई अधिकारियों,पुलिस महकमे,बीसीसीएल अधिकारियों को फोन लगाया लेकिन उठाया तक नहीं।घंटों बाद ईजी एरिया के ए जी एम सुशील कुमार,सीआई एस एफ अधिकारी, व सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची इस दौरान श्री मति सिंह ने बीसीसीएल प्रबंधन व अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि नाक के नीचे कोयले का कारोबार खुले आम किया जाता रहा हैआप लोगो को इसकी भनक तक नहीं।जल्द से जल्द इस पर अंकुश लगा मुहाने की अभिलंब भराई कराई जाय। अन्यथा कानूनी प्रक्रिया से जूझना पड़ सकता है।

वही देर रात होने के कारण शनिवार की सुबह सुदामडीह पीओ अनिल कुमार,सुदामडीह पुलिस वा सी आई एस एफ के मौजूदगी में लगभग 2हजार बोरा अवैध कोयला जप्त किया गया है। क्षेत्र में चर्चा है की मिली भगत से अवैध कोयले का कारोबार किया जा रहा है।जब इसके पूर्व भी कई बार छापेमारी की गई है।लेकिन अवैध उत्खनन बंद होने का नाम नहीं क्यों कि इस कोयले के काले खेल में कोयला माफियाओं का साथ गांठ इतना बड़ा है कि संत्री से लेकर मंत्री तक मोटी रकम पहुंचाने का काम किया जाता है।

बताते चले कि शुक्रवार को श्री मति रागनी सिंह किसी कार्यकर्म में शामिल होने पहुंची थी।इसी दौरान वहां के स्थानीय लोगो ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा की भारी मात्रा में अवैध कोयले का कारोबार खुले आम किया जाता है,जिसकी जानकारी पुलिस प्रशाशन को देने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है, कहा की कही न कही पुलिस प्रशाशन,बीसीसीएलधिकारियो, व सी आई एसएफ के मिली भगत से इस काम को अंजाम दिया जाता है।खुले आम डंके की चोट पर अवैध कोयले का कारोबार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *