धनबाद । इन दिनों धनबाद में अपराधियों में पुलिस का डर नही रहा, अपराधियों के हौंसले चरम पर है, दिनदहाड़े कहीं महिलाओं के गले से सोने का चेन झपट रहे हैं तो कहीं रुपए से भरा बैग झपटकर फरार हो जा रहे हैं, तो वहीं मंदिरों में भी चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं या यू कहें कि अब भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं है । ताजा मामला धनबाद थाना क्षेत्र के हिल कॉलोनी का है, जहां चोरों ने एक बार फिर मंदिर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने दानपेटी तोड़कर रुपए लेकर फरार हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिल कॉलोनी शिव मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से लगभग पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गए है। जिसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को शनिवार को अहले सुबह हुई। जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी दयानंद मिश्रा ने मीडिया को बताया कि जब वह सुबह आए तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा है। वही दानपेटी से लगभग पांच हजार रुपए गायब है। जबकि शिवलिंग के ऊपर बड़ा जल पात्र भी क्षतिग्रस्त था। बताते चले कि दो दिन पूर्व विश्वनाथ मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मंदिर के समीप रेलवे सुरक्षा विशेष बल का बैरक भी है। वही एक बार फिर चोरों ने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के बैरक से महज चंद कदमो की दूरी पर चोरी की वारदात कर खुली चुनोती दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *