धनबाद । धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरकुंडा रेलवे फाटक में समीप रविवार- सोमवार की देर रात एक युवक का शव पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर SNMMCH भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि चिरकुंडा रेलवे फाटक के समीप देर रात पुलिस ने एक शव बरामद किया। शव पर धारदार हथियार से वार करने के निशान पाए गए है। पुलिस की माने तो धारदार हथियार से वारकर युवक की हत्या कर दी गई है। शरीर पर कई तरह के चोट के निशान पाए गए है। मृतक युवक की पहचान बैंक मोड़ बड़ा गुरुद्वारा खालसा के समीप रहने वाले महावीर प्रसाद के पुत्र लगभग ( 35 ) वर्ष कुंदन प्रसाद के रूप में हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *