निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर आज समाहरणालय स्थित एस जी एस वाई सभागार में जामताड़ा उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एस पी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब, एडिशनल कलेक्टर पूनम कश्यप, डी डी सी निरंजन कुमार, एस डी ओ अनंत कुमार व केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे, वहीं बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने पर्व त्यौहार में होने वाली समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। वहीं प्रशासन ने समस्याओं की समीक्षा कर निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। वहीं इस मौके पर उपायुक्त कुमुद सहाय ने बताई की आने वाले पर्व त्यौहार को देखते हुवे आज केंद्रीय शांति समिति बैठक हुई है, हमलोगों ने पर्व त्यौहार को शांति और भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया है। शांति समिति के सदस्यों ने इस बैठक में अपनी सहभागिता जाहिर की है। अन्य पर्व त्यौहार की तरह ही शांतिपूर्ण रूप से ईद, सरहुल, चैती छठ, चैती नवरात्रा और रामनवमी को मनाएंगे। यहां के लोग बहुत ही शांतिप्रिय हैं और भाईचारा को पसंद करते हैं। वहीं एस पी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने कहा कि कुछ ही दिनों में लगातार कई पर्व त्यौहार है, जिसे जिले में लोग शांतिपूर्ण तरीके से मानये इसके लिए केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान रखा गया है। सी सी टी वी व ड्रोन कैमरा से लगातार पर्व त्यौहार में नजर रखी जायेगी। इसके साथ ही शोसल मीडिया में हमारी नजर है कोई भी भ्रामक खबर फैलता है उस पर कारवाई की जाएगी। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से भी पुलिस की गश्ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *