भगतडीह । बीसीसीएल कुसुंडा क्षेत्र दीक्षा महिला मंडल संस्कृति महिला समिति के ओर से शुक्रवार को एना कोलियरी परसटाँड़ बस्ती में सामाजिक कार्य दायित्व के तहत 51 महिलाओं को साड़ी फल एवं मिठाई देकर सम्मानित किया गया। समिति के कुसुंडा क्षेत्र के अध्यक्ष अजंता दास ने कहा कि समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को समिति के द्वारा सहायता उपलब्ध कराई जाती है। सामाजिक दायित्व के तहत कार्यक्रम को अन्य चिन्हित बस्ती में सुचारू रूप से चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के कोशल वर्मा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने समिति के महिला सदस्यों का स्वागत किया। मौके पर संटू झा, पुष्पा सिंह, पूजा अग्रवाल, सुनीता राम, नीलम सिन्हा, विनीता ठक्कर, मीनू मिश्रा, नीता बाग, देवाशीष बाग, अशोक सिन्हा, कौशल वर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *