कुमार अजय

तेतुलमारी । श्री श्री रुद्र महाकाल पाँच दिवसीय यज्ञ में परिक्रमा करने वाले में महिला पुरुषों व बच्चों की लग रही अपार भीड़। मानव कल्याण समिति धनबाद के अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार महतो उर्फ दिलीप महाराजजी के नेतृत्व में यज्ञ चल रही है।उन्होंने बताया कि आज भोले नाथ की शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। यजमान के रूप में अनिल कुमार, महेश कुमार, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार शामिल है।मौके पर आचार्य मृत्यजय अवस्थी, नारायण महतो, राजकिशोर महतो, राजेश रवानी, महेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *