अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला साउथ कालोनी स्थित श्री दामोदर नाथ शिव मंदिर प्रांगण में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 24 कुंडिय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा विराट महायज्ञ को लेकर शनिवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश जल यात्रा निकाली गयी। कलश जल यात्रा में झरिया विधायक रागिनी सिंह की पुत्री सताक्षी सिंह ने यज्ञ मंडप पहुँच कर माथा टेका और लोगों के सुख संवृद्धि की मनोकामना की।

इस दौरान यज्ञ मंडप से 501कलश माथे पर लिए कन्या एवं महिलाएं जय गायत्री माता की जय अखिल भारतीय गायत्री की जय हो,हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा,विचार क्रांति अभियान सफल हो,के नारे लगाते चल रहे थे।
कलश जल यात्रा में कन्याएं महिला व पुरुष पीले रंग के वस्त्र पहने गायत्री परिवार के झंडे हाथ में लिए चल रहे थे। कलश जल यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू हो चासनाला साउथ कालोनी,डीप माईन, एकादमी स्कूल,चासनाला मोड,के के गेट 7नंबर ,सुदामडीह रिवर साइड लाल मैदान होते हुए सुदामडीह के दामोदर नदी सूर्य धाम पहुंची। जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ जल भरनी कार्यकर्म संपन्न कराया। जहाँ से कलश में जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप पहुंच स्थापित किया गया।

कलश जल यात्रा के दौरान चासनाला मोड़ में जेएमएम के वरिष्ठ नेता संतोष महतो की ओर से गायत्री परिवार के भक्तों के लिए शर्बत पिलाने की व्यवस्था की गई थी। जिसमें हजारों भक्तों ने शर्बत पिया। इस मौके पर संतोष महतो,मुरारी मोहन झा,विशाल महतो, विवेक महतो, दिनेश महतो,पप्पू जयसवाल,आदि उपस्थित थे।

इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार शैल दीदी, डॉ प्रणव पंड्या के शिष्य ओम प्रकाश जादव अपने संगीतमय वाणी से गायत्री महामंत्र के संबंध में बताया की मनुष्य में देव का वास हो,धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो,यही दो उद्देश्य गायत्री महायज्ञ का प्रमुख है।उन्होंने कहा की युग शक्ति गायत्री मंत्र से सूर्य से ही सब कुछ संचालन होता है। उन्होंने कहा की पूरे देश ही नहीं विदेशों में भी अखिल भारतीय परिवार का 80 शाखाएं संचालित है। जिसमें लोगों को गायत्री महामंत्र के संबंध में यज्ञ से सप्तकर्म करने की प्रेरणा दी जाती है। कहा की गायत्री मां स्वयं ज्ञान की देवी है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार की टीम में प्रकाश जादव,भजन गायक राम शंकर,तबला वादक शिवम् एवं भुनेश्वर सहित अखिल विश्व गायत्री परिवार चासनाला के दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *