अभिषेक मिश्रा
चासनाला । बीसीसीएल के पूर्वी झरिया क्षेत्र अंतर्गत सुदामडीह ए एस पी कोलियरी फायर पेंच में हैवी ब्लास्टिंग से कई घरों में दरार पड़ रहा है। वहीं रविवार को सवारडीह कुकुर गढ़ा के ग्रामीणों ने जनता श्रमिक संघ असंगठित मोर्चा के सचिव ममता सिंह के नेतृत्व में आउट सोसिंग परियोजना में घुस कर चल रही ब्लास्टिंग करने की तैयारी का कार्य को ठप करा दिया। और प्रबंधन के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी कर धरना पर बैठ गयी।

जिसके बाद कोलियरी के पीओ कार्यालय में एक वार्ता हुई। जिसमें सोमवार को भौरा जीएम कार्यालय में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता कर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद आंदोलन समाप्त हो गया।

इस सम्बन्ध में ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे जनता श्रमिक संघ के नेत्री ममता सिंह ने कहा कि सुदामडीह एएसपी कोलियरी फायर पैच प्रबंधन
डीजीएमएस के गाइड लाइन के विरुद्ध जाकर पेंच में हैवी ब्लास्टिंग करवा रही है। जिस ब्लास्टिंग से बस्ती से मात्र कुछ ही दूरी पर कई घरों में दरार पड़नी शुरू हो गई। हम लोग पेंच चलाने का विरोध नहीं कर रहें लेकिन हमारी जानमाल की रक्षा भी प्रबंधन को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक कोई ठोस वार्ता नहीं हो जाती है तब तक ब्लास्टिंग का कार्य ठप रहेगा। धरना पर ममता सिंह, लता कुशवाहा, बेबी देवी, निशा देवी,रूपा सिंह,विमला देवी,गुड़िया देवी, मंजू देवी,कुसुम देवी, बलराम रवानी, राजू रवानी आदि बैठे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *