कुमार अजय

कतरास । कतरास थाना के पुअनि मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में स्थानीय थाना क्षेत्र के पुलिस बल ने तोपचांची थाना क्षेत्र के नेपाईडीह (ब्राम्हण डीहा ) के रहने वाले राजेश बाउरी का पुत्र प्राथमिक अभियुक्त रोहित कुमार बाउरी के घर ढोल बजाकर इश्तिहार चस्पा किया । पुअनि मनोज महतो ने बताया कि कतरास थाना कांड संख्या-66/23, की धारा- 366(a) भा०द०वि० में अभियुक्त गिरफ़्तारी के डर से पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहा है । इसलिए प्राथमिकी अभियुक्त रोहित कुमार बाउरी,के घर माननीय न्यायालय, धनबाद द्वारा निर्गत इश्तिहार को तोपचांची पुलिस के सहयोग से चस्पा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *