अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित ऑटो स्टेंड के समीप हनुमान मंदिर में गुरुवार को हनुमान जी के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम का आयोजन किया गया। इस दौरान अयोध्या लव कुश नगर से पधारे आचार्य पुरूषोतम शास्त्री व उनके सहयोगी अनुज शास्त्री,शिवम् शास्त्री के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम विधिवत सम्पन्न कराया गया।वही यजमान के रूप उपेन्द्र कुमार सिंह व उनकी धर्मपत्नी अंजू देवी थी। वहीं संध्या हवन,आरती के बाद भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पिता नागेंद्र सिंह,माता शिव कुमारी देवी,भाई व परिजन के अलावे दर्जनों की संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *