अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना अंतर्गत झरिया सिंदरी मुख्य सड़क पर चासनाला के के गेट के निकट रविवार की देर रात स्विफ्ट डिजायर कार संख्या जे एच०९बीसी/७९५५ एवं महिंद्रा थार संख्या जे एच १०सी एस/८८८६ में हुई टक्कर।टक्कर में स्विफ्ट में बैठी नीला देवी को हल्की फुल्की चोट लगी।इस घटना के बाद एक युवक की पिटाई करने को लेकर घंटों ड्रामा चलता रहा।
सूचना पाकर पाथरडीह पुलिस घटना स्थल पहुंची।एक युवक की पिटाई कर रहे चार युवकों को रोकने का प्रयास किया।परंतु मारपीट कर रहे युवकों ने पुलिस बल के साथ हाथा भाई करने का प्रयास किया।इस क्रम में पुलिस ने जोड़पोखर निवासी विशाल यादव को गिरफ्तार कर लिया था जिसे आज सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं पाथरडीह पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जप्त कर लिया है। वहीं विशाल यादव,निहाल रवानी,एवं सूरज पाठा सहित तीन चार अज्ञात के विरुद्ध कांड संख्य४/२५दिनांक १७फरवरी २०२५के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि स्विफ्ट डिजायर कार चासनाला तिनधौड़ा अपने रिश्तेदार के यहां से शादी की पार्टी अटेंड कर धनबाद अपने घर जा रहे थे।इस दौरान सिंदरी की ओर से आ रही थार ने पीछे से टक्कर दी।जिससे स्विफ्ट में बैठे दिनेश शर्मा,तथा पत्नी को हल्कीफुल्की चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *