अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चासनाला मोड़ स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन पर रविवार की सुबह साईबर अपराधियों ने एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर पैसे निकासी वाले स्थान पर एक प्लेट लगा दिया। जिससे पैसा निकासी न हो सके। और बाद में एटीएम ग्राहक के चले जाने के बाद प्लेट हटाकर अपराधी पैसे की निकासी कर लेते है ।
घटना के सम्बंध में बताते हैं कि रविवार की सुबह में पाथरडीह कोल वाशरी निवासी सुनील कुमार चासनाला एटीएम पहुँच कर पैसे निकालने की सारी प्रक्रिया पूरी की 3000 रुपये निकालने के लिए अपना पासवर्ड डाला तथा पैसे कटने का मैसेज भी उन्हें आया। परन्तु पैसा बाहर नही आया। वही सुदामडीह मेन कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने 3000 रुपये निकासी के लिए पासवर्ड डालकर सारी प्रकिया पूरी की परन्तु पैसे की निकासी नही हुआ। जिसके बाद वह लोग काफी देर इंतजार किया तथा घटना की सूचना पाथरडीह पुलिस को दी।
वही मौके पर पाथरडीह पुलिस पहुँच कर छानबीन करने के बाद एटीएम को बंद कर दिया है। और दोनों भुक्तभोगी को सोमवार को बैंक खुलने पर पैसे मिलने का आश्वासन दिया गया।
वही कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से ही एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक काफी देर से एटीएम के आस पास घुम रहे थे।
जब एटीएम समीप हो हल्ला शुरू हुआ तो वह दोनों युवक सीधे निकल कर चलते बने।
विदित हो कि इससे 8,9 माह पूर्व दो एटीएम में ऐसी घटना 3 से 4 बार घट चुकी है। अपराधी जिस एटीएम के गार्ड नहीं होते हैं उसी एटीएम को अपना निशाना बनाते हैं। और पैसा निकासी कर लेते हैं।
घटना के इस सम्बंध में पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि यहाँ लगी दोनों एटीएम में कोई गार्ड नहीं रखा गया है।यदि गार्ड रहता तो कभी ऐसी घटना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक द्वारा घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जाँच कर छानबीन किया जाएगा।
