धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के श्रमिक चौक ( रांगाटॉड ) में रविवार की सुबह एक ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि श्रमिक चौक के समीप सड़क पार कर रही महिला, बच्चे व एक लड़की को एक ट्रक ने कुचल दिया। जिसमे ट्रक की चपेट आने से महिला की मौत हो गए है। वही घटना के बाद ट्रक मौके पर से फरार हो गया है, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । जिसका पीछा कर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है । स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *