झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड स्थित एसबीआई बैंक के समीप नाले में एक कार गिर गई । घटना को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की रात एक अनियंत्रित कार धर्मशाला रोड सड़क किनारे बड़े नाले में जा गिरी । वहीं घटना के बाद कार पर सवार लोग फरार हो गए हैं । घटना की जानकारी लोगों को शनिवार की सुबह लगी तो काफी संख्या में लोग कार के समीप पहुंच गए हैं । वहीं कार के समीप नाले में BR लिखा एक नंबर प्लेट का टुकड़ा गिरा हुआ है, जिससे लोग आशंका जाता रहे हैं कि कार बिहार नंबर की है । स्थानीय लोगों में चर्चा है कि कार बिहार नवादा की है और कार सवार लोग शराब के नशे में थे जिस कारण ये घटना घटी है । वही खबर लिखे जाने तक गाड़ी के समीप गाड़ी का कोई भी व्यक्ति मौजूद नही है । गाड़ी नाले में कैसे गिरी, कहां की गाड़ी है, किनकी है, वाहन में कितने लोग सवार थे या कोई कार सवार घायल है या नही ये पता नहीं चल पाया है ।
