अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल चासनाला कोलियरी में इन दिनों कोयला ,लोहा चारों का आतंक कायम है। बेखौफ हो कर गुरुवार को रात्रि चासनाला कोलियरी के सेंट्रल स्टोर ,सीमेंट गोदाम के निकट रात्रि में ड्यूटी जा रहे होमगार्ड के जवानों को २५,३० की संख्या में लोहा चारों ने होम गार्ड के जवानों पर हमला बोल दिया।और चार जवानों की जम कर पिटाई कर दी।
यही नहीं डीप माइंस स्थित मजदूर चौक एवं काटा घर की निकट चोरों ने ड्यूटी कर रहे होम गार्ड के जवानों की पिटाई कर दी।
जिसके बाद सेंट प्लांट गार्ड बैरक में घुस कर चोरों ने जम कर आतंक मचाया। दरवाजा तोड़ कर खाना बनाने वाला कुकर, देकची बर्तन,राशन आदि तहस नहस कर दिया।तथा बैरक में गार्ड शिव दास चटर्जी का मार कर हाथ तोड़ दिया।जब की राम प्रवेश की जम कर पिटाई करने के बाद मोबाइल छीन लिया।वही अरविंद कुमार ,धनेश चौधरीं,प्रेम ललित,जीत लाल राय,राम प्रवेश सिंह,राकेश यादव,सहित एक दर्जन होमगार्डों को जम कर धुनाई कर दी।
जिस के विरोध जताते हुए होम गार्ड के जवान शुक्रवार को प्रथम पाली में ड्यूटी नहीं गए।
सेल अधिकारी वा सुरक्षा गार्ड इंचार्ज हरेंद्र सिंह के काफी समझने बुझाने के बाद दूसरे पाली में होम गार्ड के जवान ड्यूटी पर गए।
बताते है कि सेंट्रल स्टोर के निकट सीमेंट गोदाम में लोहा चारों ने गुरुवार को दो टन लोहे का स्क्रैप चोरी के लिए दीवाल तोड़ कर रखा था।जिसे सेल प्रबंधन ने दीवाल की जोड़ाई कर दी थी।जिसके बाद चोरों ने कोलियरी क्षेत्र के सेंट्रल स्टोर,मजदूर चौक,काटा घर एवं सेंट प्लांट गार्ड बैरक में जगह जगह हमला बोल कर गार्डों की वर्दी देख देखकर पिटाई की।इस दौरान होम गार्ड के पट्रोलिंग पार्टी के गाड़ी संख्याजे एच १० /सी याई१९२० पर भी पत्थर बाज़ी कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।वही घायल जवान शिव दास चटर्जी का चासनाला सी एच सी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
होम गार्ड के इंचार्ज हरेंद्र कुमार ने कहा कि घटना की लिखित शिकायत पाथ र डीह थाना में दे दी गई है।घटना के बाद होम गार्ड के जवानों में दहशत का माहौल है।जो सेल प्रबंधन से सुरक्षा की मांग कर रहे है।

वही इस बारे में पाथरडीह थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है लेकिन लिखित शिकायत अभी तक नहीं मिली है मिलने पर कारवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *