अभिषेक मिश्रा
चासनाला । गुरुवार को सुदामडीह थाना क्षेत्र के नुनूडीह स्थित पानी दुकान में किसी बात को लेकर पाण्डेय परिवार पर हमला बोल दिया । जिससे आज ही पटना से आए आकाश कु पाण्डेय 25 वर्ष पिता शशि कांत।पाण्डेय के पुत्र के माथे पर चोट आई है। जिसके सर पर दो टांका लगा है व शरीर पर हल्की फुल्की चोट आई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद भेज दिया है ।
वहीं घायल आकाश पांडे ने बताया की जान बुझ कर हमला किया गया है इस हमले में मेरी मां,बहन तथा पिता जी को भी चोट आई है।जिसकी लिखित शिकायत सुदामदीह पुलिस को दे दी गई। आश्वासन मिला है कि जांच कर उचित कारवाही की जाएगी। वही मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से संपर्क नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं रखा जा सका है ।
