अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह चासनाला सामुदायिक स्वास्थ केंद्र झरिया सह जोरापोखर अस्पताल में दिन मंगलवार को एक नवजात शिशु की मौत के बाद परिजन सहित क्षेत्रीय नेताओं ने जमकर अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। बताते चले की झरिया चौथाई कुली खास झरिया निवासी रविराज दुबे की धर्मपत्नी सुषमा कुमारी को सोमवार की देर रात प्रशव पीड़ा उठा था जिसे मंगलवार की सुबह तत्काल 108एम्बुलेंस सेवा से चासनाला स्वास्थ केंद्र लाने के क्रम में रास्ते में ही उक्त महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले एक बच्ची को जन्म दे दिया था। जिसे तत्काल चासनाला स्वास्थ केंद्र लाया गया जहाँ ऐनम प्रेमा कुमारी द्वारा बच्ची की नारा काटा गया ।

वहीं बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक द्वारा धनबाद रेफर कर दिया परन्तु एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण ऑटो से परिजन धनबाद ले जा रहे थे जहाँ रास्ते में ही नवजात शिशु ने दम तोड़ दिया। पुनः परिजन रोते विलखते हुए चासनला स्वास्थ केंद्र पहुंच कर हो हंगामा शुरू कर दिया।

वहीं सूचना। पर माले राज कमिटी के सदस्य सह मजदूर नेता सबूर गोराई ने स्वास्थ्य केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा की यहां की व्यवस्था चरमरा गई है न समय पर एम्बुलेंस न डॉक्टर उपलब्ध रहते है लापरवाही के कारण नवजात शिशु की जान गई है। ऐसे लापरवाह कर्मी को तत्काल सस्पेंड किया जाय ।

वहीं चासनला स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर मिहिर कुमार ने मामले को देखते हुए सूझ बुझ से स्वास्थ्य केंद्र के पांच कर्मी को फिलहाल पद मुक्त कर जांच की बात कही है।तब जा कर मामला शांत हुआ। मौके पर स्थानीय लोगदर्जनो की संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *