धनबाद । बाघमारा के धर्माबाँध ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया 3 अंतर्गत बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग कम्पनी में हिंसक झड़प, बमबाजी, गोलीबारी और एसडीपीओ बाघमारा पर हमला मामले का मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव, डीएसपी पर पत्थरबाजी करने वाले भतीजे रोशन यादव सहित चार अभियुक्त नरेश यादव और बजरंगी पासवान को बिहार के जमुई जिले से पुलिस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. घटना के लगभग एक सप्ताह के कड़ी दबिश के बाद पुलिस को यह सफलता हासिल की है. पुलिस गिरफ्तार कारु यादव को मधुबन थाना लेकर पँहुची जहाँ मधुबन थाना से जेएमएम नेता के खरखरी मार्केट कॉम्प्लेक्स तक पैदल हथकड़ी के साथ पैदल मार्च कराया. मधुबन थाना क्षेत्र में कारु यादव का दहशत है जिसे लेकर कहा जा रहा है कि पुलिस दहशत कम करने को लेकर पैदल मार्च हथकड़ी के साथ घुमाया. पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 2 पिस्टल, 3 कारतूस, सात लाख 85 हजार 900 रुपये नगद और 4 मोबाइल जब्त किया है. एसएसपी एचपी जनार्दनन ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. एसएसपी ने बताया कि हिलटॉप आउटसोर्सिंग झड़प, डीएसपी हमला मामले में पुलिस ने कारू यादव सहित चार लोगों को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है । वही मामले में 100 अधिक नामजद आरोपीयों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *