अभिषेक मिश्रा
चासनाला सुदामडीह न्यू माईनस स्थित खुदीराम बोस खेल मैदान में राष्ट्र आराधना मंच की ओर से आयोजित श्रीरामोत्सव अनुष्ठान यज्ञ के अंतिम दिन अयोध्या से पधारे पंडित वैदिक मर्मज्ञ पुरुषोत्तम शास्त्री जी महाराज ने विधि विधान के साथ पूर्णाहुति व हवन यज्ञ सम्पन्न कराया। जिसमें राष्ट्र आराधना मंच के दर्जनों समर्थकों ने हवन यज्ञ में आहुति दी।
इस दौरान महा भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने पूड़ी बुंदिया सब्जी चटनी आदि प्रसाद ग्रहण किया।
श्रीरामोत्सव अनुष्ठान को सफल बनाने में मंच के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र कुमार,संयोजक संजय सिंह,अमित सिंह,दिलीप सिंह, सुनील पाठक, अमित सरकार, योगेंद्र राम, भरत रवानी,रविन्द्र प्रसाद, राहुल सिंह, राजू तिवारी, बिरेन्द्र रवानी,रवि वर्मा, राजू सिंह, जितेंद्र यादव, शशिकांत निराला, मंजय बाउरी,रामानन्द पासवान, रंजीत सिंह आदि की सराहनीय योगदान है।
