झरिया । ग्रीन लाइफ झरिया एवं यूथ कॉन्सेप्ट के संयुक्त तत्वावधान में झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ मंगलवार को साल के अंतिम दिन पर्यावरण जागरूकता मार्च का आयोजन किया गया । जागरूकता झरिया 4 नंबर टैक्सी स्टैण्ड से निकल कर बाटा मोड तक गया । लोग हाथ में बैनर एवं तख्तियां ले कर चल रहे थे जिसपर मेरी सांसे मेरा हक , साफ हवा मेरा अधिकार, झरिया में प्रदूषण बंद करो, यह कैसी स्वच्छता अभियान गंदी हवा, झूठा अभिमान, पेड़ तेजी से कट रहे हैं इंसान के आयु घट रहे हैं, सब रोगों की एक दवा पर्यावरण की स्वच्छ हवा जैसे स्लोगन लिखे हुए थे । साथ में छोटे बच्चे भी थे जो मुझे जीने का अधिकार दो, झरिया में प्रदूषण बंद करो, सांसे हो रही है कम, आओ प्रदूषण रोके हम जैसे नारे लगा रहे थे। वायु प्रदूषण विरोधी नारों से झरिया में रोड गूंज उठा । कोयलांचल नागरिक मंच के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि झरिया को बर्बाद करने में बीसीसीएल की अहम भूमिका है । आउटसोर्सिंग के कारण झरिया में प्रदूषण फैल रहा है। डी एम एफ टी फंड को प्रदूषण के रोक एवं पर्यावरण संरक्षण पर खर्च होनी चाहिए जो सड़क और नली निर्माण पर इसका दुरूपयोग हो रहा है ।


ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह ने कहा कि झरिया में वायु प्रदूषण के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे भी प्रभावित हो कर दिव्यांग पैदा हो रहे हैं । सेरेब्रल पाल्सी के बच्चों की संख्या बढ़ रही है। लोग प्रदूषण जनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं । वायु प्रदूषण के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाता है जिसके कारण शहर में कैंसर की मरीजों की संख्या बढ़ी है । डॉ मनोज ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनियां यदि मानक के अनुरूप कोयला खनन करें तो हमें प्रदूषण से निजात मिल सकती है ।
यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि प्रदूषण के कारण झरिया के लोगों की आयु तेजी से घट रही है । स्थिति ऐसी है कि अब बच्चे भी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं। लोग आस लगाए बैठे हैं कि नया साल में कोई मसीहा आयेगा जो प्रदूषण से निजात दिला सके । अखलाक ने कहा कि हत्यारी कोयला कंपनी वायु प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं करती तब तक यह लड़ाई तब तक जारी रहेगा ।
पर्यावरण जागरूकता मार्च में कोयलांचल नागरिक मंच के राजकुमार अग्रवाल, यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद, ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ मनोज सिंह, उमा भट्टाचार्या, डॉ दिलीप कुमार, मो इकबाल, पिनाकी राय, सत्यनारायण भोजगढ़िया, शिवचरण शर्मा, उमाचरण रजवार, अनिल जैन, रामनाथ पाठक,अशोक वर्णवाल,आर सी पासवान,चेतन मिश्रा,राज माली, दिलीप आडवाणी ,अजय वर्मा, रूमी खान, राजेंद्र अग्रवाल,अशोक प्रसाद, संजय प्रजापति,महताब आलम, डॉ हैदर, मनोज साव, अजफर इकबाल, अब्दुल हक अर्सी, इजाफा माहिरा, ताहा इकबाल, सहित बड़ी संख्या में लोग सड़क पर चल रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *