अजय कुमार जीतू
कतरास । बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने संघ के मिलन सह बनभोज कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा की वर्षो के मेहनत के बाद संघ आज विशाल पेड़ बना है जिसमे सभी का सहयोग प्राप्त हुआ है। कंपनी के समय मालिको द्वारा मजदूरों के शोषण से मुक्ति दिलाने के लिये उनके स्वर्गीय पिता स्वर्गीय सकलदेव सिंह जी ने बिहार जनता खान मजदूर संघ का निर्माण हुआ था।

इस दौरान संघ व कोलियरी में बेहतर कार्य करने वालो को सम्मनित करते हुये हर्ष हो रहा है।भविष्य में संघ मजदूर हित के लिये लंबी लड़ाई लड़ने को हमेशा तैयार रहेगी।कार्यक्रम की शुभारंभ स्वागत गीत से हुई। बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, संघ के संयुक्त महामंत्री दिग्विजय सिंह, विश्वविजय सिंह व कतरास महाप्रबंधक ए के सिंह को सभी सभी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया।दर्जनाधिक कर्मी दूसरे यूनियन छोड़कर संघ की सदस्यता ग्रहण किया ।

मौके पर छोटू सिंह, दिनेश उपाध्याय, डॉक्टर जे पी सिंह, मुन्ना सिद्दकी, शिवाधार सिंह,बिनोद सिन्हा,मनोज कटियार,सी डी महतो,एस मुखर्जी,संजय सिंह,जयराम यादव,ब्रह्मदेव साव,अशोक कुमार,कृष्णा सिंह,सुरेन्द्र राम,एन झा, जयदेव पांडेय सहित अन्य उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यस्ता संघ के क्षेत्रीय सचिव छोटू सिंह व बिरेन्द्र कुमार सिंह ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *