निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र में अवेध रूप से अंग्रेजी शराब बना कर बिहार सप्लाई करने वाला अंतर्राज्यीय शराब तस्कर मनोज मंडल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इससे पहले भी मनोज मंडल इसी मामले में जेल की हवा खा चुका है। जमानत मिलने के बाद पुनः इसी अवैध धंधे लिप्त हो गया था। बताते चलें कि उनके ठिकानों पर छापामारी कर दिनांक-01.09.2024 को भारी मात्रा में विदेशी शराब, स्पिरिट, रेपर एवं अन्य निर्माण साम्रगी बरामद की गयी थी। जिसमें मनोज कुमार मंडल मौके से फरार हो गया था। जिस संदर्भ में जामताड़ा थाना काण्ड संख्या-181/24 दिनांक-01.09.2024, धारा-274/275/286/292 /112/317(4)/318 (2)/3 (5) BNS उत्पाद अधिनियम अर्न्तगत काण्ड अंकित कर अनुसंधान जारी था। पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पुलिस निरीक्षक-सह थाना प्रभारी राजेश मंडल, पु०अ०नि० अलखनाथ चौबे एवं सशस्त्र बल के साथ अंर्तराज्यीय शराब तस्कर मनोज कुमार मंडल, पिता-स्व० धीरेन मंडल, ग्राम- फागुडीह, थाना जिला-जामताड़ा को दिनांक-26.09.24 को ग्राम-केदबोना से गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि उक्त शराब तस्कर द्वारा ग्राम-मुचियाडीह में अवैध विदेशी शराब का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। मनोज मंडल का पूर्व अपराधिक इतिहास है जो

  1. जामताड़ा थाना काण्ड सं0-57/2023 दिनांक-30.05.23, धारा 279 भा०द०वि० एवं 47(A)/55 उत्पाद अधिनियम एवं, 2. जामताड़ा थाना काण्ड सं0-72/2023 दिनांक-16.06.23, धारा 379/411 भा०द०वि० एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम 1957, 3. जामताड़ा जिला उत्पाद वाद संख्या-128/2024 दिनांक-31.03.24 दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *