निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज जामताड़ा विधानसभा के नगर पंचायत अंतर्गत समाज कल्याण परिसर से भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी वीरेन्द्र मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रैली निकाली गई। जो टॉवर चौक से बाजार, मां चंचला चौक होते हुवे यज्ञ मैदान सभा स्थल पहुँची। जहां पश्चिम बंगाल के हुगली से भाजपा लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, पूर्व सांसद सुनिल सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। वहीं सभा को सांसद लॉकेट चटर्जी ने बंगला भाषा में संबोधित किये। उन्होंने उपस्थित लोगों को झारखण्ड सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त वाली सरकार करार दिया। उन्होंने बंगला देश का उदाहरण देते हुवे कहा कि जिस प्रकार से बांग्लादेश की राजनीतिक हालात हो गई है वैसा ही झारखण्ड के मुख्यमंत्री झारखण्ड को बनाना चाह रहे हैं।
उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि झारखण्ड को बचाना है तो डबल इंजन की सरकार बनाने की जरूरत झारखण्ड में है। यहां के लोगों से अपील करते हैं कि अपनी सुरक्षा, परिवार की सुरक्षा चाहते हैं तो इंडी गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। वहीं मीडिया से बात करते हुवे लॉकेट चटर्जी ने कही की लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन की मात्र 99 सीटें ही हांसिल हुई है ओर ऐसा लग रहा है कि इनको 399 सीटें मिल गई। इंडी गठबंधन घमंड में चूर है। कांग्रेस ने देश में 70 वर्षों तक शासन किया, लेकिन देश हित में कोई विकास नही किया। वहीं वर्तमान में झारखण्ड में जो इंडी गठबंधन की सरकार चल रही है वो तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। झारखण्ड में बांग्लादेशी घुसपेटियाँ प्रवेश कर रहे हैं और सरकार चुप है। बांग्लादेशी घुसपेटियाँ हमारी माटी, बेटी पर हक जमा कर बैक फुट से राजनीति में आ रहे हैं। वहीं पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने झारखण्ड सरकार को विफल बताया है।
वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह कार्यक्रम प्रभारी वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को झूठा और फरेबी कहा साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले पाँच वर्षों तक जन कल्याण के लिए कोई भी जनकल्याणकारी योजना नही चलाई है। पिछले विधानसभा चुनाव में चुनावी घोषणा पत्र में हेमन्त सोरेन ने जो जनता से वादा किये थे। उसमें एक भी वादा को पूरा नहीं किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, दुबराज मंडल, चंडी चरण दे, मनीष दुबे, मोहन शर्मा, हरिमोहन मिश्रा, सुकुमनी हेम्ब्रम, मितेश साव, राजेश यादव, कमलेश मंडल, कुणाल सिंह, सुजाता सिंह भैया, अनिता शर्मा, बेबी पासवान व अन्य मौजूद रहे।
