निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गुरुवार को नाला विधानसभा अंतर्गत कुंडहित धनुकडीह मैदान में परिवर्तन यात्रा के निमित्त विशाल सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि के रूप में निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, देवघर विधायक नारायण दास, रघुनाथपुर विधायक विवेकानंद बावरी, गौड्डा विधायक अमित मंडल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने के संकल्प के साथ हजारों हजार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा झारखंड में सत्ता परिवर्तन के साथ रोटी, माटी और बेटी बचाने का संकल्प है। कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों से गठबंधन सरकार ने झारखंड की स्वाभिमान, अस्मिता और पहचान को चोट पहुंचाया है। झारखंड के लोगों की पहचान ईमानदारी, सच्चाई और परिश्रम से है, लेकिन हेमंत सरकार ने आज झारखंड को देश और दुनिया में बदनाम कर दिया है।झारखंड की पहचान लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, नोटों के पहाड़ की हो गयी है।

श्री धामी ने कहा कहा कि यह सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की संरक्षक बन गयी है। घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी में अप्रत्याशित बदलाव आया है।आदिवासी आबादी तेजी से घटी है और मुस्लिम आबादी बढ़ी है। कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता हेमंत सोरेन जवाब दो, पांच साल का हिसाब दो के नारों के साथ जवाब मांगेगी।श्री धामी ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन के लिए है।यह यात्रा जन भावनाओं की अभिव्यक्ति है। कहा कि जनता ने भ्रष्ट कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा की देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह ने संथाल परगना के भोगनाडीह से हेमंत सरकार की वादा खिलाफी, बांग्लादेशी व रोहिंग्या घुसपैठ से राज्य की बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ राज्य में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया। आज इसी परिवर्तन यात्रा के निमित्त नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुंडहित स्थित धनुकडीह मैदान में ऐतिहासिक रूप से विशाल जन सभा का आयोजन हुआ। संथाल परगना आदिवासियों की भूमि हैं। लेकिन यहां बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं।

हमारे आदिवासी भाई बहनों की संख्या 44% से घटकर 28% रह गए। क्योंकि खुश बैठी है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की वोट बैंक हैं। इसलिए यहां की सरकार जनकल्याण की जगह घुसपैठियों कल्याण में लगे हुए हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए परिवर्तन जरूरी है यह परिवर्तन मुख्यमंत्री बदलने की ही नहीं बल्कि भ्रष्टाचार मिटाकर अच्छी सरकार लाने का है। आदिवासियों की भूमि बचाने और घुसपैठियों का बाहर करने वाली सरकार लाने का परिवर्तन है। राज्य में रोजगार की व्यवस्था करने वाली सरकार के लिए परिवर्तन है। यहां की जनमानस ने परिवर्तन लाने का मन बना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे झारखंड राज्य सहित नाला और जामताड़ा विधानसभा में कमल खिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड को विकास देने वाली भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनेगी। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक डॉक्टर लुईस मरांडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व विधायक सत्यानंद झा उर्फ बाटुल, राधा रानी सोरेन, माधव चंद्र महतो, प्रवीण प्रभाकर, विष्णु मंडल, किरण बेसरा ,दिलीप हेंब्रम, अमित भैया, प्रसनजीत घोष, निपेंद्र सिंह, अभय सिंह, सुखमणि हेंब्रम ,वरुण मंडल, प्रभास हेंब्रम, प्रमोद गोस्वामी सुरज झा,सीटू सिंह, बनमाली मंडल ठाकुर मनी सिंह ,ओम प्रकाश यादव गोपाल महतो किसन मुर्मू, अजीत यादव ,राजू राय, गिरधारी ठाकुर, किरण बेसरा निवास यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *