निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । युवक ने फांसी लगाकर किया आत्म हत्या, कथित तौर पर अपनी पत्नी का रिश्ते में भतीजे के साथ गलत संबंध से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पारिवारिक परेशानी और लोक लाज से जूझ रहे फतेहपुर के नीमडंगाल टोले में रहने वाले युवक मदन दास ने तड़के अपने घर में फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पाकर फतेहपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया। इधर घटना को लेकर मृतक मदन दास के घर वालों ने बताया कि मृतक मदन दास की शादी लगभग 10 साल पहले देवघर जिले के हाट पालोजोरी में हुई थी। वह कोयला का ठेला लगाकर अपना परिवार चलाता था ।उसकी पत्नी का नीमडंगाल टोले में ही रिश्ते में भतीजे के साथ गलत संबंध था । जिसके बाद मृतक ने अपने पत्नी को मायके भेज दिया था। घर वालों ने यह भी बताया कि आज मृतक की पत्नी के साथ पंचायती भी बैठने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही मृतक खुदकुशी कर बैठा। बताया गया कि घटना के वक्त मृतक की पत्नी अपने मायके में ही थी।मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वही ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं जा रही है।
यह खबर स्थानीय लोगों से मिले जानकारी के अनुसार है, News365.in इस खबर की पुष्टि नही करता है ।
