निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय के निर्देश पर आमजनों को तम्बाकू के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने एवं युवाओं को तम्बाकू के लत से दूर रखने हेतु आज दिनांक 24 सितंबर को अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के द्वारा समाहरणालय सभागार में “तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 2.0” का शुभारम्भ।किया गया। इस दौरान अपर समाहर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी आदि के द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया साथ ही तंबाकू मुक्त जामताड़ा के प्रचार प्रसार हेतु 01 जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने कहा कि देश में तंबाकू सेवन के कारण हर साल लाखों लोगों को जान गंवानी पड़ती है। युवाओं को तंबाकू सेवन के खतरे से बचाने के लिए सभी हितधारकों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है, ताकि ताकि देश की भावी पीढ़ी को तंबाकू सेवन के खतरे के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने इसके लिए इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संस्थानों में तंबाकू नियंत्रण उपाय को अपनाने के लिए अपील किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी कर्मी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *