निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नारायणपुर थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव की फुलमुनि मरांडी नामक युवती करीब डेढ़ महीने पहले अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। और वह भटक कर हरियाणा के करनाल पहुंच गई। गनीमत थी की उसकी बेटी सही सलामत एक संस्था में पाई गई। जिसे खोजकर नारायणपुर पुलिस ने उसके पिता वकील मुर्मू तक पहुंचा दिया है। फुलमुनी को खोज खोज कर थक चुके पिता को उसकी बेटी को खोजने में नारायणपुर पुलिस बहुत मदद की तब जाके आज एक पिता को उसकी बेटी से मिलना हुआ। युवती के पिता ने थानेदार चंदन कुमार तिवारी और एसआई राम कुमार सिंह को बिछड़ी हुई बेटी को उसके पिता से मिलवाने के लिए धन्यवाद दिया है। युवती के पिता ने बताया की उसकी बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं रहने के कारण ही वह भटकती हुई हरियाणा राज्य के करनाल में अपना आशियाना नामक आश्रम में पहुंच गई। हालांकि वहां के कर्मियों ने उसे सुरक्षित रखा था।

आज बेटी और पिता एक दूसरे को देखकर जी भर के रो पड़े। इस मामले में थाना प्रभारी चंदन तिवारी ने बताया की हरियाणा राज्य के करनाल की एक संस्था अपना आशियाना के द्वारा नारायणपुर थाना को सूचना दिया गया था जिसके बाद लड़की के पिता को थाना लाकर उसको उसकी बेटी से वीडियो कॉल में बात हुआ जिससे पिता और बेटी एक दूसरे को देखकर रो पड़े। बिछड़ी बेटी से मिलाने पिता को लेकर नारायणपुर थाने के एस आई राम कुमार सिंह को भेजा गया और उसकी बेटी को सुरक्षित तरीके से जिले के नारायणपुर लाकर उनके पिता को सौंप दिया है। क्षेत्र के लोगों ने भी पुलिस की इस कार्य को सराहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *