रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । दहेज प्रताड़ना की शिकार हुई नवविवाहिता वर्षा की हत्या मुंबई में रविवार की रात हो गई. मुंबई पुलिस ने घटना की सूचना वर्षा क़े पिता क्रेशर व्यवसाई राजेश मेहता को दिया. जिसके बाद राजेश मेहता के बयान और उलब्ध साक्ष्य पर आरोपी पति मनीष कुमार दांगी उर्फ़ मनीष वर्मा पिता दयानन्द दांगी को गिरफ्तार कर लिया. इधर घटना की सूचना पर राजेश मेहता अपने परिजनों क़े साथ मुंबई पहुंचे. जहाँ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. मंगलवार को शव जमुआरी पहुँचते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों क़े चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. शव का अंतिम संस्कार गांव क़े ही मुक्तिधाम में किया गया. मुखागनी दादा रामेश्वर मेहता ने दिया. राजेश मेहता मूल रूप से इचाक थाना क्षेत्र क़े जमुआरी गांव के रहने है और व्यवसयिक कारणों से हजारीबाग में रहते हैँ.

उनके चार बेटी और एक बेटा है. वर्षा चार बेटियों में दूसरे स्थान पर थी. और वह अन्नदा कॉलेज में बी कॉम सेमेस्टर 4 की छात्रा थी. उसकी शादी 11 मार्च 2024 को चौपारण थाना क्षेत्र क़े बसरिया गांव निवासी दयानन्द दांगी क़े पुत्र मनीष दांगी से किया गया था. जानकारी के मुताबिक मनीष अपने आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताकर शादी किया था. वर्षा क़े सेमेस्टर 4 क़े परीक्षा क़े बाद दो माह पहले वह अपने साथ वर्षा को मुंबई ले गया था. लेकिन वहां जाते ही मनीष का भेद खुल गया. और उसने पैसों क़े लिए वर्षा पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. जिसके बाद वर्षा क़े पिता जी ने 50000 रुपये ऑनलाइन भेज दिया. बावजूद इसके वर्षा पर अत्याचार कम नहीं हुआ. रविवार को वर्षा ने रोते हुए अपने साथ हो रहे अत्याचार और मारपीट की घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया था. उसने यह भी कहा था कि मनीष उसे जान से मारने का प्रयास कई बार किया. घटना को लेकर राजेश मेहता ने मुंबई क़े सम्बंधित थाने में मामला दर्ज कराया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *