निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साईबर अपराध) के नेतृत्व में पु०नि०, जयन्त तिर्की, साईबर अपराध थाना, जामताड़ा एवं अन्य पुलिसकर्मी को शामिल करते हुए जामताड़ा थानान्तर्गत ग्राम सोनबाद एवं करमाटॉड थानान्तर्गत ग्राम गादीकजरा, बारादहा, सिन्दरजोरी में साईबर अपराधियों के विरूद्ध छापामारी कर चार साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आज साइबर अपराध थाना में ए एस पी अमित कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उंक्त स्थानों पर कुछ साइबर अपराधी साइबर ठगी का योजना बना रही है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उन सभी स्थानों पर छापेमारी की गई जहां से साईबर अपराध कारित करते हुए साईबर अपराधकर्मी (1) विश्वरूप दत्ता, उम्र 19 वर्ष, पिता बादल दत्ता, ग्राम सोनबाद, थाना जामताड़ा
,(2) राकेश दास, उम्र 24 वर्ष, पिता सुबल दास, ग्राम गादीकजरा (3) महरूद्दीन अंसारी, उम्र 31 वर्ष, पिता नौशाद अंसारी, ग्राम बारादहा, (4) जितन सिंह, उम्र 22 वर्ष, पिता अकलु सिंह, ग्राम सिन्दरजोरी तीनों थाना करमाटाँड़ सभी जिला जामताड़ा को 18 फर्जी मोबाईल, 16 सिम, 10 ए०टी०एम० कार्ड, 6 पासबुक, 2 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड, 34 हजार 6 सौ रुपए नगद के साथ पकड़ा गया। इस संबंध में इनके विरूद्ध जामताड़ा साईबर अपराध थाना कांड संख्या 57/24 दिनांक 23.09.2024 धारा 111(2) (1) /317(2)/318(4)/319(2)/336(3)/338/ 340(2)/3(5) Β.Ν.S 2023 & 66(B) (C) (D) IT.ACT. के अंतर्गत कांड दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।


ई सभी का अपराध शैली (1) फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके सोलह अंक का ATM No., CVV No., एवं OTP No. प्राप्त कर विभिन्न E WALLET एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों में TRANSFER करते हैं तथा साईबर ठगी करना, (2) BANK OF BARODA CREDIT/DEBIT CARD बंद होने की बात बताकर एवं लोगों को झांसा में लेकर उनके मोबाईल में स्क्रिन सेयरिंग एप जैसे ANYDESK, TEAM VIEWER डाउनलोड करवाकर CREDIT/DEBIT CARD सभी तरह का गोपनीय जानकारी प्राप्त कर साईबर ठगी करना। मूलतः इन सभी का कार्यक्षेत्र पश्चिम बंगाल बिहार और उत्तर प्रदेश था। प्रेस कांफ्रेंस में साइबर अपराध थाना डी एस पी अशोक कुमार राम, थाना प्रभारी अब्दुल रहमान व अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *