निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । झारखंड नवनिर्माण संकल्प यात्रा जो २३ सितंबर को जामताड़ा के यज्ञ मैदान से प्रारंभ हुआ था, आज दूसरे दिन यह यात्रा चकड़ी गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस मौके केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता का लोगों ने माला पहना करके स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज जामताड़ा शहर और ग्रामीण इलाका भीषण बिजली की समस्या झेल रही है और जनप्रतिनिधि तमसा देखा रहा है। 35 साल के कुसशासन को बदलने का आज समय आया है, इतिहास उठाकर के देखिए इन 35 सालों में दोनों बाप बेटा ने मिलकर के इस जामताड़ा को खोखला और भ्रष्टाचार के दलदल में डालने का कार्य किया, खुद को गरीबों का मसीहा कहने वाला आज करोड़ की संपत्ति अर्जित करके गरीबों के सम्मान के साथ खिलावड कर रहा है ।साड़ी माड़ी और ताड़ी के फेर पर यहां के जनता को तबाह करने का काम किया है ।
आज जामताड़ा विधानसभा में शिक्षा स्वास्थ्य और पानी की भयानक समस्या है। बच्चों को बेहतर b.Ed की पढ़ाई नहीं है न इंजीनियरिंग कॉलेज ना मेडिकल कॉलेज ना आईटीआई की ही पढ़ाई हो पाई। स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। बिजली की स्थिति बदतर है। यहां के बच्चे बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए तरस रहे। हजारों हजार की संख्या में यहां के नौजवान पलायन करके अन्य प्रांत में रोजगार के तलाश में भटक रहे। जामताड़ा नारायणपुर के अस्पतालों की स्थिति बदतर हो चुकी है। प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।
अबुवा आवास के नाम पर दोहन हो रहा है। इन सारे बातो को लेकर के जनमानस को जगाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ज्योत्सना केरकेटा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 35 सालों तक बाप बेटा ने मिलकर यहां की जनता को सिर्फ ठगने का कार्य किया है आज मैं यहां घूम करके देख रहा हूं कि हर क्षेत्र में पिछड़ापन कायम है लोग परेशान है खास तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को सिर्फ थमने का कार्य किया जा रहा है और उसे भाजपा का डर दिखा करके अपनी झोली भरने का कार्य कर रही है आने वाले समय में एनडीए को कैसे विजय मिले इसके लिए आज से परिवर्तन के लिए तैयार रहे कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र मंडल अध्यक्षता निमाई चंद्र सेन और राजेश कुमार महतो कर रहे थे इस मौके पर भरी संख्या लोग के साथ कार्यकर्ता मौजूद थे जिसमें प्रमुख रूप से सुकदेव भंडारी, माने बेसरा, सीतामुनी हंसदा, बासूदेव गोश्वामी,जितेंद्र मंडल, सलाउद्दीन अंसारी, पहलू मंडल कार्तिक दत्ता हेमंत दे सुभाष यादव केंद्रीय कमेटी के सदस्य रमेश पंडित रमेश रावत सुखदेव भंडारी यदि उपस्थित थे।
