निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नारायणपुर प्रखंड के बुधुडीह में सनातन धर्म महासभा का आयोजन बालेश्वर मंडल द्वारा किया गया। इस धर्म महासभा में सनातन धर्म के प्रचारक विदुषी अंजनी गोस्वामी उत्तर प्रदेश के वृंदावनधाम से नारायणपुर पहुँची। जहां ढोल नगाड़ों के बीच सैंकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबियों के साथ विदुषी अंजनी गोस्वामी ने गांव में पदयात्रा कर सभा स्थल पहुंची। जहाँ भवगान श्रीराम की आरती की गई। जिसके बाद उपस्थित सनातन धर्मावलंबियों को श्रीराम कथा का वाचन गीत संगीत के साथ सुनाई गई। विदुषी अंजनी गोस्वामी ने सभी को श्रीराम की अमर गाथा के बारे में बताई। उन्होंने कहा कि पूरे ब्रह्माण्ड में प्रभु श्रीराम के जैसा कोई और नही है। भगवान विष्णु के अवतार श्री राम का नाम कौन नहीं जानता है। रामायण महाकाव्य के रचयिता महर्षि वाल्मीकि ने अपने ग्रंथ में लिखा है कि भगवान श्री राम में वैदिक सनातन धर्म की आत्मा कहे जाने वाले सभी गुण विद्यमान है।
भगवान राम को पुरुषों में सबसे उत्तम पुरुष अर्थात् ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ भी कहा जाता है। तभी उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कही जाती है। ब्रह्मा, विष्णु तथा महेश में से भगवान विष्णु ने संसार की भलाई के लिए कई अवतार लिए हैं। भगवान विष्णु द्वारा कुल 10 अवतार लिए गए जिसमें से भगवान राम सातवें अवतार माने जाते हैं और यह अवतार भगवान विष्णु के सभी अवतारों में से सबसे ज्यादा पूज्यनीय माना जाता है।
