निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा के द्वारा परिवर्तन यात्रा की तैयारी के निमित्त सोमवार को भाजपा जिला मुख्यालय कार्यालय में जिला अंतर्गत जामताड़ा विधानसभा के जामताड़ा ग्रामीण एवं जामताड़ा नगर के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवादा ( बिहार) के सांसद एवं क्लस्टर प्रभारी विवेक ठाकुर उपस्थित हुए। साथ में तीनों मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए । इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। सांसद विवेक ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा झारखंड में भ्रष्ट और बांग्लादेशी-रोहिंग्या घुसपैठियों को संरक्षण देने वाली सरकार को हटाकर राज्य का विकास करने वाली भाजपा की सरकार बनाने का संदेश घर-घर पहुंचाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की झारखंड की जनता अब झामुमो की सरकार से तंग आ चुकी है और राज्य में बदलाव की मांग कर रही है। यह परिवर्तन यात्रा उस बदलाव का प्रतीक है, जो राज्य में एक नई दिशा देने के लिए आगे बढ़ेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में परिवर्तन यात्रा में भाग लेकर जनसभा को सफल बनाएं और झारखंड में राजनीतिक परिवर्तन की इस यात्रा का हिस्सा बनें। इस परिवर्तन यात्रा में हजारों हजार की संख्या में सम्मिलित होकर परिवर्तन यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाए। आगामी विधानसभा चुनाव में पूरे झारखंड राज्य के साथ जामताड़ा जिला के जामताड़ा विधानसभा, नाला विधानसभा और सारठ विधानसभा में कमल खिलेगा और पूर्ण बहुमत से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में झारखंड राज्य में बीजेपी के डबल इंजन की सरकार बनेगी। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, दुबराज मंडल, संतन मिश्रा, आभा आर्या, सुनील हांसदा, गौर बावरी, कार्तिक भंडारी, निर्मल सोरेन, राजेश मंडल, नागेश्वर मंडल सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा जामताड़ा नगर और जामताड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं का बैठक आयोजित की गई संशोधित होगा
