रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग/इचाक । बैंक ऑफ़ इंडिया मुंगरा शाखा के द्वारा पंचायत भवन मुंगरा में सोमवार को केसीसी ऋण वितरण एवं ऋण राशि की बढ़ोतरी को लेकर शिविर का आयोजन किया गया. एलडीएम राकेश आजाद ने कहा कि जिन किसानो के खाते में केसीसी ऋण माफी की राशि सरकार के द्वारा पूर्व में भेजी जा चुकी है वैसे किसानो का केसीसी ऋण राशि का लिमिट बढ़ाया जाएगा. ताकि वे खेती कर अपनी आमदनी को बढ़ा सके. उन्होंने बताया कि वैसे किसान जो केसीसी खाता का बेहतर संचालन कर रहे हैं और साल में ऋण की पूरी राशि को बैंक में एक बार जमा करते हैं तो वैसे किसानो को सरकार 7% सब्सिडी राशि देती है जिससे किसानों को केसीसी ऋण पर ब्याज नही लगता है इसका लाभ केसीसी खाता धारक को उठाना चाहिए. शाखा प्रबंधक विवेक दीक्षित ने कहा कि बैंक ऑफ़ इंडिया मुंगरा शाखा में सरकार की ओर से चिन्हित 254 केसीसी ऋण खाता धारकों को केसीसी ऋण का लिमिट राशि बढ़ाने का लक्ष्य है, जिन्हे पूर्व में ऋण माफी का लाभ मिल चुका है .इसके लिए उन्हें मुखिया द्वारा सत्यापित वंशावली एवं भूमि संबंधी जमाबंदी का प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होगा ताकि उसका लिमिट बढ़ाया जा सके.
इसके अलावा जिन किसानो के खाते में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि भेजी जाती है उन्हे भी केसीसी ऋण दिया जाएगा. साथ ही वैसे किसान जो बेहतर तरीके से अपना केसीसी खाता नहीं चला सके है जो डिफॉल्टर हैं यदि वे किसान पूरी राशि बैंक में एक साथ जमा करते हैं तो उनका भी केसीसी ऋण की राशि को लिमिट बढ़ाया जाएगा. मौके पर मंगुरा, देवकुली, पुराना इचाक समेत अन्य गांव के केसीसी खाता धारक किसान शामिल थे.
