रामगढ़ । सोमवार को कुज्जु नया मोड़ पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, बर्थडे का केक लेने जा रहे बाइक पर सवार 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौत। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर, बाइक पर सवार तीन युवकों ने ट्रेलर में मारी टक्कर। आक्रोषित लोगों ने किया सड़क जाम, मौके पर पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार बाइक संख्या जेएच 02 वाई 1680 पर सवार होकर तीनों युवक नया मोड़ पर बने झोपड़पट्टी दुकान में मौजूद थे। वे तीनों बाइक पर सवार होकर जैसे ही सड़क पर अपनी बाइक को टर्न किया पीछे से आ रही ट्रेलर ने उन्हें रौंद दिया।

सड़क पर लगाया जाम, मुआवजे का मिला आश्वासन घटना के विरोध में ग्रामीणों ने लगभग 3 घंटे तक सड़क को जाम रखा। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे मांडू अंचल अधिकारी मुदस्सर नजर मंसूरी और कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने ग्रामीणों को समझाया। उचित मुआवजे की घोषणा के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। मांडू अंचल अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में मृत तीनों युवक नाबालिक थे। सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेलर पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया जा रहा है, ताकि इंश्योरेंस से भी मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *