धनबाद। संदिग्ध स्थिति में सिविल कोर्ट के चपरासी आशीष का शव बरामद, घटना के बाद से फैली सनसनी । शनिवार की देर शाम धनबाद थाना क्षेत्र के सूर्य बिहार कॉलोनी स्थित घर में मिला सिविल कोर्ट में कार्यरत चपरासी आशीष का शव । पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और युवक को आनन- फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । जानकारी के अनुसार आशीष का शव बिस्तर पर औंधे मुंह गिरा हुआ था। पोस्मार्टम के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल पाएगा। जैसा की बताया जा रहा है की आशीष जमशेदपुर का रहने वाला है, धनबाद में 5 महीने से सूर्य बिहार कॉलोनी में भाड़े के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार कई दिनों से मृतक तनाव में था। पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *