पांच दशक के अधिक समय बीतने के बाद भी अजय बराज के लिए अपनी जमीन देने वाले किसान सिंचाई सुविधा से वंचित – दिगम्बर साह

फतेहपुर(जामताड़ा)

विपुल कुमार गोस्वामी की रिपोर्ट

जामताड़ा । भगीरथ कमिटि (अजय बराज)की ओर से नाला स्थित गुणाधर मंडल के आवास पर शनिवार को अजय बराज से नाला विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से अनुशासित रणनीति के तहत किसानो की जमीन अधिग्रहण से लेकर अजय बराज के निर्माण में सरकार का उद्देश्य क्या था विषय पर चर्चा की गई। बैठक में अजय बराज के लिए किसानों की जमीन लेना क्या सिर्फ कागजी खानापूर्ति थी या किसानों को सिंचाई हेतु पानी देना था,विषय पर चर्चा हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि अगर उन्हें पानी नहीं मिलेगा तो वे बृहत आंदोलन को बाध्य होंगे| आंदोलनकारी दिगम्बर साह ने कहा कि किसानो को जमीन के बदले वादे के अनुरूप पानी मुहैया करना सुनिश्चित कराना दिगम्बर साह के भगीरथी सेना का उदेश्य है| कहा कि त्रेतायुग में भगीरथ ने वंशोद्धार के लिए तपस्या के बल पर पृथ्वी पर गंगा को लाया था, जिसमे एक ही वंशोद्धार हुआ था| आज के युग के परिप्रेक्ष्य मे भगीरथी सेना का उद्देश्य पूरे अजय बराज के नहर से प्रभावित किसानों के वंशजों को पानी मुहैया कराकर भविष्यत तैयार करने की रूप रेखा तैयार करने मे समर्पित है। जिस पुनीत कार्य को देखते हुए रांची हाइकोर्ट के अधिवक्ता सुनिल कुमार महतो तथा एडवोकेट कुमारी नेहा ने नहर से पानी आपूर्ति को लेकर लीगल कानूनी प्रक्रिया का वादा किया।

सुनिल कुमार महतो ने कहा कि आदिवासी, पिछड़ो और गरीबों के हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कहा कि मामले में मैने क्या क्या किया यह अपनी जुबान से बोलना उचित नहीं, पब्लिक सब जानती है।

अजय बराज से किसानो को सिंचाई हेतु पानी की आपूर्ति को लेकर आन्दोलन का बिगुल फूंकने वाले दिगम्बर साह ने कहा कि सरकार यहां के किसानो का आई वास करके 52 वर्ष के कालखंड तक अर्थिक व मानसिक के साथ उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है| कहा कि 52 वर्ष के कालखंड में कई नेताओं ने नाला विधानसभा से चुनाव जीतकर राज किया, परन्तु किसी ने भी कोई पहल पीड़ित किसानो के के लिए नहीं की,आज भी यहां के किसान अपनी जमीन देकर सिंचाई सुविधा से वंचित है| उन्होंने कहा कि बरसात के पानी से खेती नहीं हो सकती| रबी एवं खरीफ फसल के लिए क्षेत्र के किसानो को अजय बराज से पानी चाहीए और यह हक हम मरते दम तक दिलाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसान भाई मेरा साथ दे, मैं वादा करता हूं कि पानी लेकर रहेंगे।
गुणाधर मंडल ने कहा कि सिंचाई सुविधा नहीं मिलने से आज मजदूर दो जून की रोटी जुगाड़ करने के लिए दूसरे राज्यों में पलायन कर रहे हैं। यहां कोई कल कारखाने नहीं हैं तो नहर से सिंचाई सुविधा मिले इसके लिए जमीन दी गई, लेकिन अबतक पानी नहीं मिला| पानी नही मिलेगा तो खेती करे तो कैसे करे| मौके पर रीता हवलदार,जनसम्पर्क महिला, सोहा मूर्मू, महिला अध्यक्ष पूर्णिमा देवी, उपाध्यक्ष,सहयोगी श्रीदाम गोरांई, तारिणी महतो,लखपति घोष सुभाष सोरेन समेत दर्जनों किसान उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *