निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज रविवार को सदर प्रखंड के उदलबनी वृद्धाश्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य जाँच का शिविर आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास सलिका अन्ना हेरेंज पहुँची। जहां उन्होंने पूरे वृद्धाश्रम में सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गई। जहां वृद्धाश्रम में बेसहारा बुजुर्गों का स्वास्थ्य जांच चिकित्सकों द्वारा किया गया। और उन सभी बुजुर्गों को क्या क्या सरकारी सुविधा उपलब्ध हो रही है इसकी जानकारी मजिस्ट्रेट द्वारा ली गई। वहीं जिसे सरकारी सुविधा नही मिल रही है उन्हें सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर उपस्थित प्रशासनिक कर्मियों को आदेश दिया गया।

मौके पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास सलिका अन्ना हेरेंज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी यहाँ बुजुर्ग हैं, उन्हें इस स्थान को अपना घर समझ कर आराम से रहें। आपलोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या यहाँ नही होगी। और किसी को कोई भी समस्या होती है तो तुरंत विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क करें। हमलोग आपलोगों को हर तरह से मदद करने के लिए तत्पर हैं। इस मौके पर न्यायायिक पदाधिकारी चंद्र राज प्रसाद, उदलबनी पंचायत मुखिया रानी पाउरिया, अशोक चौधरी, बबलु कुमार, स्वाति कुमारी, कम्पूटर आपरेटर रोहित कुमार व अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *