निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । नाला प्रखंड मुख्यालय के समीप चकयनापाड़ा में आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो सम्लित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जेएसएलपीएस की दिदियों के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को बुके देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस दौरान छोटी बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य पेश किया गया। कार्यक्रम में नाला और चकनयापाड़ा संकुल अंतर्गत आठ पंचायत की सभी दीदी और कैडर शामिल रहे। कार्यक्रम में दीदीओं ने अपना अपना अनुभव साझा किया। वहीं कार्यक्रम में बेस्ट सभी कैडर को सम्मानित किया गया।

वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला साथ ही सरकार द्वारा लिए गए नई निर्णय के बारे में भी जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *