निशिकांत मिस्त्री
केंनबोना गांव के पास दो जगहो पर भीषण सड़क हादसा, एक बच्चा सहित तीन की मौत तीन गंभीर रूप से घायल, अक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
जामताड़ा । सदर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज स्टेट हाईवे केंनबोना गांव के पास दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार देर शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो व्यक्ति सहित एक बच्चा कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई । लेकिन पुलिस विलंब से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगो ने आक्रोशित होकर सड़क को जाम कर दिया है। पहली घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोसमा पहाड़ी गांव से शिक्षक ऑफिसर मरांडी अपने ससुराल से बाइक में पुत्र, पुत्री और पत्नी को लेकर जामताड़ा सुभाष चौक आ रहे थे। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
जिससे 8 वर्षीय पुत्र का मौत हो गया। वहीं शिक्षक ऑफिसर मरांडी, उनके पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। जिसमें से दो की स्थिति नाजुक बताई जा रहा है। शिक्षक ऑफिसर मरांडी नारायणपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनडीह गांव के स्कूल का शिक्षक है। जो वर्तमान में शहर के सुभाष चौक स्थित मास्टर कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते है। उनके पैतृक गांव जबरदहा है। पहली घटना के करीब 1 घंटे के बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर पर दूसरी घटना घट गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदस्य अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि नारायणपुर की ओर से बाइक में सवार होकर दो युवक तेज रफ्तार से आ रहा था, और जाम में फंसे ट्रक में आकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सड़क जाम में दोनों ही और वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
