झरिया । विश्व के निर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर 2024 मंगलवार को कोयलांचल सहित पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. धनबाद – झरिया समेत विभिन्न क्षेत्रो के फैक्ट्रियों, लोहे की दुकानों, वर्कशॉप, कार – बाइक और घरों में मशीनों की पूजा अर्चना की गई. झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टैंड, सब्जी पट्टी 407 स्टैंड, समेत विभिन्न जगहों पर विश्वकर्मा पूजा को लेकर पंडाल बनाया गया और भव्य रूप से विश्वकर्मा पूजा मनाया गया । कई विश्वकर्मा परिवारों ने हवन-पूजन काआयोजन कर भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया. लोगों ने अपने घरों में मशीनी और लोहे के उपकरणों की साफ-सफाई कर विधिपूर्वक पूजा की. पूजा के बाद प्रसाद वितरण हुआ और सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी. पूजा के इस आयोजन से कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
