निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । जिले में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि बारिश ने त्योहार के रंग को थोड़ा फीका जरूर किया लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ ईद मिलादुन्नबी के त्यौहार को मनाया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से इस बार बारिश के वजह से शहर में जुलूस नहीं निकल गया लेकिन नारायणपुर के मोहडार एवं मिहिजाम सहित ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न गांव मोहल्ले में जुलूस निकाला गया। मोहम्मदी जुलूस में बड़ी संख्या में लोग वह बच्चे शामिल हुए। बारिश के बीच ही बच्चे नौजवान और बुजुर्ग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में शामिल होकर सभी ने ईद मिलादुन्नबी का जश्न मनाया। हाथों में इस्लामी झंडा लेकर मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद किए। मदरसा नेजामियाँ गरीब नवाज पाकडीह व सरखेलडीह मुर्तजा अंसारी ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का त्योहार इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है।

मुस्लिम समाज के लोग इस दिन इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशियां मनाते हैं जुलूस के अलावा इस दिन इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं और मिठाई बांटी जाती है। मान्यता के मुताबिक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने अल्लाह के संदेश को लोगों तक पहुंचा था और दुनिया को इंसानियत की सीख दी थी। उन्होंने दुनिया में अमन शांति का पैगाम दिया। हजरत मोहम्मद इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर दूत के रूप में दुनिया में आए थे। जिन्होंने इस्लाम धर्म का प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *