निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । गांधी मैदान में आयोजित 10 दिवसीय गणेश महोत्सव के नौवे दिन हवन तथा आरती के साथ ही पूजा की पूर्णाहुति की गई। इस दौरान सुबह जहां विधि विधान के साथ पंडित द्वारा पूजा पाठ कराई गई। वही पूजा के बाद हवन कराया गया जिसमें एक दर्जन से ज्यादा महिला पुरुष होने भाग लिया। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि हवन के बाद पूजा की पूर्णाहुति की गई और भगवान गणेश की छोटी प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान भंडारा का भी आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। लोगों ने बताया कि मंगलवार को गणेश महोत्सव का समापन बड़ी प्रतिमा के विसर्जन के बाद किया जाएगा।

मंगलवार रात को बड़ी प्रतिमा का विसर्जन होगा। वहीं रविवार को ही अंतिम मेला आयोजित होगी।
लगातार बारिश से फीका रहा मेला: लगातार तीन दिनों से बारिश होने के कारण मेला काफी फीका रहा। झूला मीना बाजार सहित अन्य दुकानें बंद रहे। वही मेला में लोगों की भी नहीं के बराबर भीड़ दिखी। दुकानदारों ने बताया कि तीन दिन बारिश होने के कारण उन लोगों को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। हालांकि 7 दिनों तक लोगों का बाजार काफी बेहतर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *