निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । बंगाल की खाड़ी में बने निन्म दवाब के कारण साइक्लोनिक स्थिति बन गई, जिससे पश्चिम बंगाल समेत झारखण्ड में बीते 3 दिनों से हो रही झमाझम बरसात के कारण आम जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। जामताड़ा में भी तीसरे दिन सोमवार को भी बारिश से हुई जो अभी भी लगातार जारी है। भारी बारिश के चलते जहां एक तरफ नदी नाले खेत खलियान सभी भर गए हैं, वहीं मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की परेशानी का बहुत बड़ा कारण बिजली गुल होना भी है। रात से ही जामताड़ा, मिहिजाम नगर समेत गांवों में बिजली बाधित हो गई है। शहर के दोनों ही फीडर में बिजली नहीं मिल रही है। जामताड़ा दुमका रोड मुख्य मार्ग पर कोलाडाबर गांव के समक्ष एक विशाल पेड़ गिरने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर बीचो-बीच पेड़ गिर जाने से दोनों ही ओर से यातायात बाधित है। ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाने का कार्य किया जा रहा है ताकि परिचालक बहाल हो सके। जामताड़ा, मिहिजाम शहर में ज्यादातर दुकानें बंद हैं। सड़कों पर आवाजाही भी काफी कम दिखाई दे रही है। बहुत जरूरी काम छोड़कर सभी तरह के लोग अपने-अपने घरों में मौसम का आनंद ले रहे हैं। बारिश का आलम यह है कि सुबह से अभी तक 5 मिनट के लिए भी रुकी नहीं है। वहीं जिला ने भी सभी लोगों की बारिश में एतिहात बरतने को कहा गया है। जरुरी काम होने से ही घरों से निकलने के लिए कहा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *