धर्मान्तरण क़े खिलाफ लोगों में जबरदस्त उबाल

इचाक, पदमा, दारु, कटकमसांडी, सदर, नगर, बड़कागांव और केरेडारी में सत्संग के नाम पर मतांतरण।

प्रतिनिधि
हजारीबाग । शहर के मुंद्रिका कुंज में रविवार को आयोजित सनातन धर्म के विभिन्न जाति उप जाति प्रमुखों की बैठक में इसाई मिशनरियों द्वारा ईसा मसीह के प्रार्थना के लिए प्रयोग किए जा रहे शब्द सनातन परम पिता परमेश्वर और चंगाई सभा के जगह सत्संग के नाम से सभा करने पर कड़ा एतराज जताया है। सामाजिक समरसता के बैनर तले आयोजित बैठक प्रभावित प्रखंड इचाक, पदमा, दारु, कटकमसांडी, सदर, नगर, बड़कागांव और केरेडारी के जाति प्रमुखों के अलावा जिलाध्यक्ष और सचिवों को बुलाया गया था। बैठक का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विषय प्रवेश आरएसएस के विभाग प्रचारक आशुतोष जी और समारोह शिवाजी क्रांति ने किया। मंच का संचालन चंदन मेहता ने की और अध्यक्षता पीकू यादव कर रहे थे। जिले में हो रहे धर्मातंरण की जानकारी देते हुए ग्रामवार जाति अध्यक्षों को बताया गया कि कैसे सत्संग के नाम पर महिलाओं को केंद्रित कर मतांतरण कराया जा रहा है। वहीं सत्संग के नाम पर बुलाकर मिशनरियों के एजेंट लोगों को सनातन धर्म के प्रति मन में जहर भर रहे है।

पदमा से लेकर केरेडारी के बुंडू में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। बताया गया की मेहता बहुल क्षेत्र इचाक में 500 से अधिक परिवार इसाई बन चुके है और इनमें तीन सौ की संख्या मेहता, 100 की संख्या रविदास और 100 की संख्या में अन्य जाति के लोग है। इसी तरह पदमा और कटकमसांडी में यादव जाति, बढ़ई, मेहता, भुईयां और रविदास समाज द्वारा मतांतरण अभियान चलाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सदर प्रखंड के सिलवार में स्थापित चर्च, चुरचू से संचालित किए जा रहे मतांतरण अभियान, दारु के पिपचो मिशन स्कूल द्वारा शिक्षा और बीमारी भगाने के नाम पर किए गए मतांतरण की सूची उपलब्ध कराई गई। बैठक में ब्रहमर्षि समाज के कन्हैया शर्मा ने विचार रखा। मालाकार समाज के भोला भगत, सुंडी समाज के तिलेश्वर कुमार ने विचार रखे और मतांतरण को लेकर एक जुट होकर काम करने की बात कहीं। रघुनंदन प्रजापति, नरेश ठाकुर ने बताया कि वे इस विषय पर अपने जाति समाज में बैठक कर इसकी चिंता करेंगे। भुईयां समाज के अशोक राम ने छुआछुत और इसके दूर करने का कारण पर जोर दिया। विश्वकर्मा बढ़ई समाज से महाबीर राणा, इंद्रदेव मेहता, भुइंया समाज से रंजीत राम, रविशंकर पांडेय, मनोज कुमार मेहता ने भी संबोधित किया और इचाक में चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। सुमेर सेठी जैन समाज, अनिल अग्रवाल ने भी हर संभव सहायता तन और मन से करने की बात कहीं।

कहा कि अगर सनानत समाज के नाम पर कोई भ्रम फैलाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएंगा। हिंदू युवा संघ के मनोज मेहता,श्री राम सेवा संगठन के सुजीत कुमार, केशरवानी समाज , ब्राहमण समाज से प्रदीप पाठक, विशाल वाल्मिकी, गोदलपुरा से विकास कुमार, मेरु उप मुखिया मनोज कुमार ने भी संबोधित किया। बालेश्वर रविदास, दशरथ कुमार तुरी ने बताया कि रविदास समाज और तुरी समाज में मतांतरण का कार्य हो रह है। जल्द ही इस दिशा में बैठक कर मतांतरण में शामिल होने वाले लोगों केे खिलाफ कड़ा फैसला लिया जाएंगा। जनजाती समाज से वीणा जी उरावं, भीखु पासवान, पासवान समाज से चंद्रशेखर पासवान, कायस्थ महासभा के अलावा राजपुत समाज के प्रतिनिधि भी सहयोग की बात कहीं। मेहता समाज जिलाध्यक्ष जीवनारायण मेहता ने इचाक, पदमा और सदर प्रखंड के साथ साथ कटकमसांडी के मामले में सख्त फैसला लेने की बात कहीं है। गणेश कुमार मेहता, गौरव सहाय, प्रमोद मेहता, भोला राणा, बब्लु कुमार, सन्नी कुमार मेहता, मुकूल कुमार, रोहित पांडेय, रवि शर्मा सहित अन्य ने भी अपने विचार रखे।

इन्हें किया गया सम्मानित
अशोक मेहता, समाजिक समरसता के इचाक प्रभारी

मनोज मेहता, हिंदु युवा संघ
बरियठ मुखिया अभिषेक कुमार

डाड़ी घाघर मुखिया
बिरजु विश्वकर्मा

भोला राणा कटकमसाडी प्रखंड ईकाई,
किशोरी राणा, नव झारखंड फाउंडेशन केंद्रीय अध्यक्ष

वीणा जी उरावं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *