निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कुंडहित से नाला की ओर जा रहा एक कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जानकारी के अनुसार स्टेरिंग टूटने के वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग पर कुंडहित मुख्यालय के धेनुकडिह मोड़ के निकट पलट गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि ट्रक में कोयला लोड है जो ललमटिया से बंगाल के दुर्गापुर ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक छानबीन के दौरान ट्रक में मौजूद चालक द्वारा वाहन एवं उसमें लदे कोयला के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं जिनकी जांच की जा रही है। जांचोंपरांत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
