निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । रेल राज्य मंत्री वी सोमन्ना से जामताड़ा जिला भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने देवघर में आज मुलाकात किया। जहां निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने मां चंचला की स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप भेंट किया। वहीं रेल राज्य मंत्री से मुलाकात कर जन हित से जुड़े कुछ माँग रखी गई। इसके साथ ही मुख्य रूप से निर्माणाधीन जामताड़ा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर मां चंचला जी का प्रतीक स्वरूप स्थापित करने एवं सहना और सरखेलडीह अंडरपास की स्कृती पर चर्चा की गई। जामताड़ा स्टेशन पर गोरखपुर बलिया, पंजाब मेल, गरीब रथ तथा अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने इन सब मांगों को सुनकर आश्वासन दिया की अभिलंब ठहराव सुनिश्चित करने का प्रयास एवं विकास कार्य की गति बढ़ाई जाएगी।

मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संतान मिश्रा , नगर पंचायत जामताड़ा के निवर्तमान उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, युवा नेता शुभम साव व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *