रामावतार स्वर्णकार
हज़ारीबाग /इचाक । प्रखंड क़े करियातपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का शनिवार को हवन और महाआरती क़े साथ समापन हो गया. 24 घंटे चलने वाले इस पारम्परिक हरिकीर्तन का शुभारम्भ शुक्रवार को सुबह 10:15 बजे प्रारम्भ हुआ जो शनिवार को प्रातः 10:15 बजे तक अनवरत जारी रहा. इस दौरान सैकड़ो श्रद्धालू महिला पुरुष कीर्तन मंडली क़े साथ ढ़ोल मंजिरा क़े धुन पर ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ क़े गीत पर झूमते नजर आये. हरि कीर्तन में मंगुरा, मोकतमा, चंदा, असिया, उरुका, जलौध, जमुआरी, फुरुका गांव क़े कीर्तन मंडली का सहयोग भी सराहनीय रहा. कीर्तन क़े बाद हवन और महा आरती किया गया. तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया. पुरोहित सुबोध कुमार पाण्डेय ने वैदिक मन्त्रोंचरण क़े बीच समस्त पूजन कार्य को विधिवत संपन्न कराया. वहीं पुजारी उपेंद्र साव, प्रभु राम, नवलेश पासवान और महेंद्र कुशवाहा ने पूजा अनुष्ठान को संपन्न कराने में अहम् भूमिका निभाई.
आयोजक सदस्य नारायण साव और बुधन साव ने बताया कि हमारे गांव में प्रतिवर्ष अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जाता है. मान्यता है कि प्रभु श्री राम और भगवान श्री कृष्ण क़े स्मरण मात्र से शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है. परिवार समृद्ध और खुशहाल होता है. इंद्र भगवान खुश होकर अच्छी बारिश करते हैँ जिससे फसल की पैदावार भी अच्छी होती है. इसके अलावा 24 घंटे क़े कीर्तन में आसपास क़े अन्य गांव से भी कीर्तन मंडली सामूहिक रुप से कीर्तन में भाग लेते हैँ और ईश्वर का स्मरण करते हैँ. इससे हमारे बीच एकता और भाईचारा बना रहता है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवम कुमार पाण्डेय, बुधन साव, विनय कुमार, नवलेश साव, जागो महतो, राजेंद्र रवि, प्रमोद कुमार, नितीश कुमार, रितलाल साव, मुंन्द्रिका साव, केशर साव, शम्भू साव, सीताराम कुशवाहा, रामलखन मेहता, जीतेन्द्र साव, लालो प्रसाद, मनोज राम, दीपक साव, राजू कुशवाहा, ठाकुर कुशवाहा, बासुदेव कुशवाहा, शनि कुमार, निखिल कुमार, संतोष साव, सुमित कुमार, मनीष कुमार, निरंजन साव, बालेश्वर साव, अशोक निराला, नितीश कुमार, प्रमेश्वर साव, बिपिन कुमार, सुनील कसेरा, संजीत कुमार रंजीत कुमार, अजय कुमार, बसंत रजक, मोती राणा समेत समस्त ग्राम वासियों की भूमिका अहम् रही.
