एक हजार फलदार पौधे बांटे और आशीर्वाद माँगा

बरकट्ठा की जनता बदलाव चाहती है – सरयू

रामावतार स्वर्णकार
इचाक :आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी क़े रूप में नये नये चेहरे उभर कर सामने आने लगे हैँ. इस क्रम में विस क्षेत्र क़े पूर्व विधायक प्रतिनिधि और चन्दवारा मुखिया संघ क़े प्रखंड अध्यक्ष सरजू प्रसाद वर्मा अपने समर्थकों क़े साथ शुक्रवार को प्रखंड क़े देवकूली गांव पहुंचे जहाँ स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी. तत्पश्चात् वे लोगों से मिलकर चुनावी माहौल को जानने का प्रयास किया और उनका समर्थन भी माँगा. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों क़े बीच अमरुद, निम्बू, पपीता, शरीफा, काजू, कटहल समेत लगभग एक हजार फलदार पौधोँ का वितरण कर पर्यावरण क़े प्रति लोगों को जागरूक किया. तत्पश्चात वे लुंदरु गांव में भी लोगों से मिलकर उनका आशीर्वाद माँगा. उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा विकास की बाट जोह रही है. कई विधायक आये और गए लेकिन विकास का पैमाना किसी ने तय नहीं किया. उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विस में 70 प्रतिशत लोग खेती कर अपनी अजीविका चलाते हैँ. लेकिन आज भी किसानो की खेती भगवान भरोसे चल रहा है. क्षेत्र की जनता बदलाव और विकास चाहती है. मैं निर्दलीय प्रत्याशी क़े रूप में चुनाव मैदान में आऊंगा. अगर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया तो निश्चित रूप से क्षेत्र का ऐतिहासिक कायाकल्प करूँगा. मौक़े पर पंसस मनोहर कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, उप मुखिया करुणा राम, सुनील सिंह, उमेश गिरी, पैक्स अध्यक्ष गिरधारी कुशवाहा, ललन सिंह, अनुपम कुमार, कैलाश भुइयाँ, अजय वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *